Jharkhand: पूर्व CM शिबू सोरेन की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा इलाज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत फिर से बिगड़ गई है. वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए. वे रांची में विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने आए थे. दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री ने अपने पिता से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली.

जानकारी के मुताबिक, शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और उनके शरीर का एक हिस्सा पैरालाइज हो गया है. वे बीते पांच सप्ताह से सर गंगाराम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है. शिबू सोरेन का परिवार पिछले पच्चीस दिनों से दिल्ली में ही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी लगातार उनके साथ दिल्ली में मौजूद हैं.

इस बीच, शिबू सोरेन का हालचाल लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी सर गंगाराम अस्पताल पहुंची थीं. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा सहित झारखंड सरकार के कई मंत्री और विधायक भी अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं. राज्य भर में लोग शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

Latest News

‘लगा ही नहीं यूपी के सीएम हैं’, जापानी छात्रों ने योगी आदित्यनाथ संग ली सेल्फी, ठहाके मारकर हंस पड़े मुख्यमंत्री

लखनऊ में 'ए डायलॉग विद द फ्यूचर' कार्यक्रम में भारत और जापान की युवा पीढ़ी का आत्मीय मिलन हुआ. यामानाशी से आए 13 जापानी छात्रों ने लखनऊ के बच्चों से संवाद किया और CM योगी ने उनके साथ सेल्फी ली.

More Articles Like This

Exit mobile version