33 साल के करियर में पहले नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए शाहरुख खान, भावुक हुए सुपरस्टार कहा…

Badshah Shahrukh Khan : 33 साल के करियर में बॉलीवुड से बादशाह शाहरुख खान को पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है. बता दें कि शाहरूख खान को एटली में साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘जवान’  में उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. ऐसे में उन्‍होंने अपना ये खुशी का पल सम्मान विक्रांत मैसी के साथ शेयर किया,

इसके साथ ही नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक, उन्‍होंने उस वीडियो में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद भारत सरकार, जूरी, अपनी टीम, फैंस और फैमिली को थैंक्यू किया है.

शाहरुख खान ने तहे दिल से व्‍यक्‍त किया आभार

सुपरस्‍टार ने यह अवॉर्ड मिलने के बाद तहे दिल से आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “मुझे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद और इस सम्मान के लिए उन्‍होंने भारत सरकार का भी धन्यवाद किया. इस दौरान इस पल को साझा करते हुए उन्‍होंने कहा कि मुझ पर बरस रहे प्यार से अभिभूत हूं, आज सभी को आधा हग.”

‘इस पल को जीवन भर संजो का रखूंगा’

ऐसे में वीडियो में शाहरुख खान ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना एक ऐसा पल है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा. जूरी, अध्यक्ष और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और उन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने सोचा कि मैं इस सम्मान के योग्य हूं.” इसके साथ ही मैं अपने सभी निर्देशकों और लेखकों को खासतौर पर साल 2023 के लिए थैंक्यू देना चाहता हूं. जो मेरे साथ हार्ड वर्क करते हैं. मेरे सनकीपन और बेसब्री को सहन करते हैं और मुझे अपना पूरा ध्यान देते हैं. मोस्‍ट इंपॉर्टेंट मुझे इस वीडियो में अभी की तुलना में बहुत बेहतर दिखाते हैं.”

पत्नी और परिवार को किया थैंक्यू

बता दें कि इस अवॉर्ड के मिने के बाद शाहरुख खान ने अपनी फैमिली को थैंक्यू करते हुए कहा कि “यह पुरस्कार, उनकी दृढ़ता और प्यार के बिना, बिल्कुल भी संभव नहीं होता. मेरी पत्नी और बच्चे, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में मुझे इतना प्यार और केयर दी है, जो मेरा अच्‍छा-बुरा मुझसे ज्‍यादा समझते हैं. वे जानते हैं कि सिनेमा के लिए मेरा जुनून मुझे उनसे दूर ले जाता है इसलिए इसके लिए धन्यवाद.”

शाहरुख ने फैंस को किया शुक्रिया

इस दौरान लास्ट में मैं अपने फैंस से कहूंगा कि सभी चियर्स के लिए, टियर्स के लिए, पॉजिंग और अपनी स्क्रॉलिंग में मुझे देखने के लिए शुक्रिया, आगे उन्‍होंने ये भी कहा कि ये अवॉर्ड आपके लिए है और मैं अपनी बाहें फैलाकर आप सबको अपना प्यार बयां करना चाहता हूं. ऐसे में मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि अभी मैं मजबूर हूं पर कोई बात नहीं, पॉपकार्न तैयार रखें मैं थिएटर में कमबैक करूंगा.

‘जवान’ फिल्‍म का निर्माण

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उन्‍होंने ‘जवान’ का निर्माण शाहरुख खान की अपनी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया था. बता दें कि इस फिल्म में शाहरूख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया था.

  इसे भी पढ़ें :- उत्तराखंड पंचायत चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, 200 से ज्यादा सीटों पर दर्ज की जीत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version