झारखंड में JMM नेता की बेरहमी से हत्या, खांखी जंगल में मिला अधजला शव, इलाके में आक्रोश

Jharkhand: झारखंड के गिरिडीह में अपराधियों ने जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की बेरहमी से हत्या कर दी. शनिवार सुबह उनका अधजला शव जंगल से बरामद हुआ है. जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को मिली यह खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

खांखी जंगल में मिला अधजला शव

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल में मिला है. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले उनके साथ मारपीट की गई थी. हत्या के बाद शव को पेड़ों के पत्तों से जलाने की भी कोशिश की गई. घटना की सूचना मिलते ही डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

लोकप्रिय राजनीतिक नेता थे राकेश महतो

निमियाघाट और डुमरी थाना पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है. राकेश महतो डुमरी क्षेत्र के एक बड़े और लोकप्रिय राजनीतिक नेता थे. वे वर्ष 2016 में जिला परिषद अध्यक्ष बने थे. उनकी हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम और गुस्सा देखा जा रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उन्होंने कहा कि राकेश महतो पार्टी के सक्रिय नेता थे और जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे. राकेश महतो झामुमो पार्टी का कद्दावर नेता थे. उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. भाई ने बताया कि कल शाम को ही उनकी मुलाकात हुई थी. जिले के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एसडीपीओ को मामले की तेजी से जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बौखलाए ट्रंप, सभी देशों पर लगाया 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ

Latest News

‘हमारी विविधता हमारी पहचान रहे और सहयोग हमारी प्रेरणा बने’, BRICS  समिट में गूंजा PM मोदी का संदेश

BRICS Summit 2026: BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास को लेकर...

More Articles Like This

Exit mobile version