दुनिया का इकलौता देश, जहां उड़ाए जाते हैं काले हवाई जहाज, जानें क्या है इसकी वजह

Amazing Facts : दुनिया भर के लोग जब भी कहीं विदेश की यात्रा पर निकलते हैं तो वे फ्लाइट का विकल्प ही चुनते हैं. सबसे पहले देखा जाता है कि हवाई जहाज किसी भी अन्य साधन से जल्दी पहुंचाती है और आरामदायक अनुभव प्रदान करती है. इसके साथ ही हवाई जहाजों के रंग पर भी जरूर गौर किया होगा. वैसे तो ज्‍यादातर हवाई जहाज का रंग आपको सफेद ही देखा होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा भी एक देश है जहां पर हवाई जहाज का रंग काला होता है?

हवाई जहाज का रंग सफेद होने की वजह

आमतौर जब भी कोई फ्लाइट आसमान में उड़ान भरती है तो गर्दन एक बार तो आसमान की तरफ घूमती ही है ताकि फ्लाइट को देखा जा सके. ऐसे में उसका रंग लगभग हर बार सफेद ही दिखाई देता है. लेकिन कुछ का रंग सफेद से अलग भी होता है और ज्यादातर विमानों का रंग सफेद दिखाई देता है. बता दें कि जहाज के सफेद को रंग को लेकर रिपोर्ट्स में कई वजह बताई गई है.

  • हवाई जहाज का सफेद रंग सूर्य की रोशनी को सबसे अच्छी तरह परावर्तित करता है
  • अन्‍य रंगों की तुलना में फ्लाइट का सफेद रंग कम फीका पड़ता है
  • इसके साथ ही नया पेंट विमान का अतिरिक्त भार बढ़ा देता है इससे विमान का वजन 550 किलोग्राम तक बढ़ सकता है
  • सफेद रंग से हवाई जहाज को पहुंची क्षति को पहचानना आसान हो जाता है
  • विमान का सफेद रंग पक्षियों के टकराने के खतरे को कम करता है

इस देश में उड़ते हैं काले विमान

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कैप्शन में लिखा है कि, ‘एयर न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित काले विमान न केवल देखने में आकर्षक हैं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी हैं. इसके साथ ही सिल्वर फर्न के लोगो से सजे ये काले विमान न्यूजीलैंड की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं. हालांकि प्राइमर की अतिरिक्त परतों के कारण यह अधिक महंगा है. फिर भी इसके रंग की वजह से लोग इसे काफी पसंद करते हैं. आज, एयर न्यूजीलैंड एकमात्र ऐसी एयरलाइन है जो सफेद और काले दोनों रंगों में एक ही विमान का संचालन करती है.

रंगों से पहचानें किस देश का है विमान

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर @theindianweekende नामक हैंडल से भी एक पोस्ट की गई है. साथ ही कैप्शन में ये भी लिखा कि, ‘एयर न्यूजीलैंड: 2007 से यह एयरलाइन राष्ट्रीय गौरव और प्रतिष्ठित ऑल ब्लैक्स रग्बी टीम से प्रेरित होकर, काले रंग के विमान उड़ा रही है.’ ऐसे में अब अगर आप कभी आसमान में काले रंग की फ्लाइट को उड़ते हुए देखें तो आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि काले रंग का वो हवाई जहाज किस देश का है।

 इसे भी पढ़ें :- होली से पहले रिलीज होगा खेसारी का नया गाना ‘होली बाद आके’, मोशन पोस्टर ने बढ़ाया पारा

Latest News

टेक्सटाइल सेक्टर की बढ़ी रफ्तार, अगस्त में भारत का कपड़ा निर्यात 16.1% बढ़कर 29,776 करोड़ रुपये पहुंचा

भारत के टेक्सटाइल सेक्टर ने अगस्त 2026 में मजबूत प्रदर्शन किया है. इस दौरान कुल टेक्सटाइल निर्यात सालाना आधार पर 16.1 प्रतिशत बढ़कर 29,776 करोड़ रुपये पहुंच गया. अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान भी निर्यात में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

More Articles Like This

Exit mobile version