झारखंडः मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने इनामी माओवादी मनीष यादव को किया ढेर, दूसरा गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

झारखंडः सुरक्षाबलों की झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ एक माओवादी ढेर हो गया, जबकि एक अन्य को गिरफ्तार किया गया. मारे गए माओवादी में लाखों का इनाम था.

मारे  गए माओवादी पर था पांच लाख का इनाम

यह मुठभेड़ सोमवार को महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना जंगल में हुई, जहां पुलिस और माओवादियों के बीच हुई भिड़ंत में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) का सदस्य मनीष यादव मारा गया. मनीष यादव पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था.

पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक वाई एस रमेश ने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान एक अन्य माओवादी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि कुंदन पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. हालांकि, उन्होंने कहा कि कुंदन पर इनाम की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

दो दिन  पहले मारे गए थे दो नक्सली

मालूम हो कि दो दिन पहले झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ (जेजेएमपी) के शीर्ष नेता पप्पू लोहरा सहित दो नक्सली मारे गए थे. पप्पू पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. लोहरा और जेजेएमपी का उप-जोनल स्वयंभू कमांडर प्रभात गंझू 24 मई को एक अभियान के दौरान मारा गया था. गंझू पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

15 मामलों में प्रभात गंझू की थी तलाश

वे दोनों लातेहार पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छाबार वन क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान मारे गए थे. लोहरा लोहरदगा, गुमला, चतरा, पलामू और लातेहार जैसे कई जिलों में हत्या, जबरन वसूली और आगजनी सहित 98 मामलों में वांछित था. वाई एस रमेश ने बताया कि गंझू की 15 मामलों में तलाश थी. दोनों सितंबर 2021 में एक अभियान के दौरान झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version