अमेरिका के साउथ कैरोलाइना में ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 लोग घायल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Firing: अमेरिका के साउथ कैरालाइना से अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है. रविवार रात यहां एक तटीय शहर में हुई भारी गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी है. अधिकारियों के अनुसार, लिटिल रिवर में रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई फायरिंग में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने घायलों के बारे में नहीं दी जानकारी

इस घटना के बाद होरी काउंटी पुलिस ने किसी घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी साझा नहीं की है. होरी काउंटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि जांचकर्ताओं को निजी वाहनों में और लोगों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली है. अधिकारियों ने संदिग्धों या गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. लिटिल रिवर’, ‘मायर्टल बीच’ से लगभग 20 मील (32 किमी) उत्तर-पूर्व में मौजूद है.

क्या कहते हैं आंकड़े

इस बीच यहां यह भी बता दें कि अमेरिका में फायरिंग की घटना आम है. आए दिन यहां से गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रही हैं. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, पिछले 50 सालों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी लोगों की जान इस गन कल्चर के कारण गई है.  अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है लेकिन हथियारों की संख्या 40 करोड़ से ऊपर है. अमेरिका में नियमों के अनुसार, राइफल या छोटी बंदूकें खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है और बाकी के हथियारों के लिए 21 साल तय है.

ये भी पढ़ें :- भारत ने आज ही के दिन लॉन्च किया था ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, वायुसेना ने शेयर किया वीडियो

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version