Jharkhand: बाप को नागवार गुजरा बेटे का दस रुपये मांगना, ले ली जान

झारखंडः झारखंड के चतरा जिले से दिल को झंकझोर देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां दस रुपए मांगने पर एक 48 वर्षीय पिता ने 12 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गला दबाकर सोमवार को हत्या कर दी. हैरान करने वाली यह घटना रांची से करीब दो सौ किलोमीटर दूर बशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के करैलीबार गांव में हुई.

गला घोंट कर मार डाला
इस मामले में बशिष्ठनगर के थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लड़के को उसके पिता ने गला घोंट कर मार डाला. उन्होंने कहा कि हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि लड़के ने 10 रुपये क्यों मांगे थे.

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे के आसपास हुई. आरोपी पिता बिलेश भुइयां नशे की हालत में था और अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था, इस दौरान बेटा पप्पू वहां आ गया, उसने पिता से दस रुपये मांगे. इसके बाद वह अपने बेटे पर भड़क गया और उसकी हत्या कर दी.

घटना की जानकारी होने पर बहन ने मचाया शोर
घटना का पता तब चला जब मृतक की 15 वर्षीय बहन ईंट भट्ठे पर काम कर घर लौटी तो उसने शोर मचाया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

Monsoon Update: मानसून ने बदली चाल, खरीफ फसलों पर मंडरा रहा संकट हुआ कम

मानसून की स्थिति में सुधार से खरीफ फसलों को बड़े नुकसान का खतरा कम हुआ है. 19 अगस्त तक बारिश की कमी घटकर 12.6% रह गई, जबकि खरीफ बुवाई में भी सुधार हुआ है.

More Articles Like This

Exit mobile version