Jharkhand News: नक्सल विरोधी अभियान में झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. राज्य के धनबाद जिले से एक करोड़ रुपये से अधिक के इनामी शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा सहित दो अन्य माओवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के फंदे में आया मिसिर बेसरा कई वर्षों से झारखंड सहित अन्य राज्यों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामलों में वांछित था.
पुलिस के मुताबिक
पुलिस के मुताबिक, गिरिडीह जिले के हरलाडीह गांव निवासी मिसिर बेसरा को मंगलवार की शाम धनबाद जिले के बरवड्डा थाना क्षेत्र के मनियाडीह इलाके से गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई के दौरान उसके दो अन्य सहयोगियों को भी दबोचा गया. तीनों से पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां उनसे नक्सली नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी जुटाने में लगी हैं.
लंगे समय से तलाश कर रही थी सुरक्षा एजेंसियां
मिसिर बेसरा के खिलाफ झारखंड और ओडिशा सहित कई राज्यों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थी. उस पर विभिन्न राज्यों की ओर से कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

