बिहार के दगाबाज प्रेमी को पाने के लिए घर के सामने धरना पर बैठी झारखंड की प्रेमिका

Must Read

Dhanbad News: झारखंड के कोयलांचल धनबाद में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है. यहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची और चौखट पर धरना पर बैठ गई. प्रेमिका ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों से उसका प्रेमी शादी कर उसके साथ रह रहा था, लेकिन प्रेमी के घर वालों ने युवती को खूब भला-बुरा कहा और अपनाने से साफ इंकार कर दिया. जबकि प्रेमिका घर के बाहर धरने पर जमी हुई है.

बताया जा रहा है कि वासेपुर करीमगंज की रहने वाली एक प्रेमिका अपने प्रेमी की रुसवाईयों से परेशान होकर इंसाफ मांगने स्कूटी से ससुराल बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के यादवपुर में पहुंच गई. प्रेमी के परिवार वालों ने दुत्कार कर घर से बाहर कर दिया. युवती का दावा है कि मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला रोहित राय उर्फ विक्की बजाज फाइनेंश में गुमला में रह कर काम करता है. उसने तीन साल पहले एक मंदिर में उससे शादी कर ली थी और दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन कुछ महीने पहले लड़के की नियत बदल गई और अपने स्वजाति लड़की से शादी करने को लेकर उसके साथ मारपीट की और छोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने झारखंड के धनबाद उसके घर पहुंची, लेकिन घर वालों ने दरवाजा नहीं खोला. इंसाफ के लिए लड़की चौखट पर गुहार लगाती रही. ग्रामीणों ने बताया की लड़का बिहार का रहने वाला है. वह यादवपुर में मामा के घर पर रहता था. ग्रामीणों ने युवती को पुलिस के पास जाने की सलाह दी है.

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This