Jammu and Kashmir: कुपवाड़ा में दो आतंकी ढेर, सेना और पुलिस ने किया ज्वाइंट ऑपरेशन, सर्च ऑपरेशन जारी

Must Read

श्रीनगरः मंगलवार को सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में एलओसी (LOC) के साथ सटे मच्छल (कुपवाड़ा) सेक्टर में घुसपैठ के एक प्रयास को असफल करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य साजो-सामान भी मिला है. सेना को इस बात की आशंका है कि आतंकियों के अन्य साथी भी इस इलाके में मौजूद हो सकते हैं. इस आशंका मद्देनजर सर्च ऑपरेशन जारी है.

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को अपने तंत्र से पता चला था कि मच्छल सेक्टर में स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों का एक दल घुसपैठ के लिए सही अवसर की तलाश में है. इसके आधार पर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर मच्छल सेक्टर में उन सभी इलाकों में विशेष नाके स्थापित किए, जो घुसपैठ की दृष्टी से संवेदनशील कहे जाते हैं.

घुसपैठियों को सुरक्षाबलों ने ललकारा
मंगलवार सुबह डोबानाड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने घुसपैठियों को देखते ही ललकारा. उन्होंने घुसपैठियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा. जवानों की ललकार सुनते ही घुसपैठियों ने फायरिंग शुरु कर दी, ताकि घेराबंदी तोड़ भाग सकें. जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और मुठभेड़ शुरू हो गई. करीब तीन घंटे बाद आतंकियों की तरफ से गोलियां चलाना बंद करने के बाद जवानों ने सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते हुए मुठभेड़ स्थल की तलाशी ली.

सेना को मिले दो आतंकियो के शव
इस दौरान उन्हें वहां गोलियों से छलनी दो आतंकियों के शव और उनके हथियार व अन्य साजो-सामान मिला. मारे गए दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने की आशंका है. उनके पास से मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है. संबंधित अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकियों के कुछ और साथियों के वहीं कहीं छिपे होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता, इसलिए एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही है.

Latest News

महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा, IPL से ठीक पहले 10 साल पुराना रिश्ता किया खत्म

New Delhi: श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने आईपीएल 2027 से ठीक पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच...

More Articles Like This