झुंझुनूं में हादसा: अचानक सामने आया पशु, पलटी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jhunjhunu Accident: राजस्थान से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रविवार को झुंझुनू जिले में हुआ.मंड्रेला रोड पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ, जब एक आवारा पशु अचानक तेज रफ्तार कार के सामने आ गया. इससे चालक का वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पलट गई, कई मीटर तक उछलते हुए खेत में जा गिरी.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान विजय, गौरव और सुनील के रूप में हुई है, जो झुंझुनूं के रहने वाले थे. वहीं, चौथा व्यक्ति जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने बताया कि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है.

भजन कार्यक्रम से लौट रहे थे कार सवार

पुलिस के अनुसार, सभी लोग सोनासर में आयोजित एक भजन कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

Patna: खुद को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Patna: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का फर्जी निजी सहायक (PA) बनकर जेल में बंद आरोपियों...

More Articles Like This

Exit mobile version