BJP में शामिल हुईं फिल्म एक्ट्रेस कोयल मल्लिक, राज्यसभा सीट के लिए दाखिल करेंगी नामांकन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bengal Politics: सोमवार को बंगाली फिल्म एक्ट्रेस रुक्मिणी मल्लिक, जिन्हें कोयल मल्लिक के नाम से जाना जाता है, बीजेपी में शामिल हो गईं. पार्टी ने उन्हें आने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था.

दिग्गज बंगाली फिल्म एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी कोयल मल्लिक ने 6 अप्रैल से 16 जुलाई तक TMC की राज्यसभा सांसद के तौर पर काम किया था. विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया था.

कोयल मल्लिक का बीजेपी में स्वागत करते हुए पार्टी के पश्चिम बंगाल महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कहा कि एक्ट्रेस सोमवार को राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी. मल्लिक ने यहां बीजेपी के राज्य मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “संसद के उच्च सदन का सदस्य बनना और लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.” उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत है.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version