J&K Cloudburst: कुदरत का डराने वाला रूप! चिनैनी में जमीन में धंस गई आठ दुकानें, बाहर भागकर दुकानदारों ने बचाई जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

J&K Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचाई है. पहाड़ी क्षेत्र नंगादल में रविवार तड़के तेज बारिश के बीच बादल फटने की घटना सामने आई है. पानी के तेज बहाव से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी से करीब 8 किलोमीटर दूर प्रेम मंदिर के पास लगती मार्केट जमींदोज हो गई. जमीन धीरे-धीरे धंसी और इसमें आठ दुकानें पूरी तरह तबाह हो गईं.

हालांकि, मार्केट बादल फटने वाली जगह से काफी नीचे हैं. पानी का बहाव नाले से होते हुए मार्केट को नुकसान पहुंचा गया. किसी की जान जाने की कोई सूचना नहीं है. मार्केट धंसने के साथ दुकानों में मौजूद दुकानदार और अन्य लोग बाहर आ गए और अफरा-तफरी के बीच सुरक्षित स्थान पर चले गए. स्थानीय लोगों ने मार्केट जमींदोज होने का कारण बादल फटने को ही बताया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, बादल फटने के बाद पानी का बहाव इतना तेज था कि जमीन धीरे-धीरे बैठने लगी. दुकानें कंपन करे लगीं तो भयवश दुकानदार तुरंत बाहर निकल गए. दुकानदारों के सामने ही जमीन धंसती चली गई. करीब 20 से 25 फुट नीचे दुकानें धंस गईं.

लोगों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद हाईवे पर तैनात एनडीआरएफ की टीमें और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. लोगों की मदद कर दुकानों से सामान बाहर निकाला गया. स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि जान का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन माल का काफी नुकसान हुआ है.

Latest News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका, जांच जारी

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version