जोधपुरः महिला का रूप धारण कर हिस्ट्रीशीटर पुलिस से कर रहा था खेल, ऐसे आया फंदे में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जोधपुरः वैसे तो पुलिस को बचने के लिए अपराधी तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन राजस्थान में एक हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस से बचने के लिए महिला का वेष धारण कर चार महीने से पुलिस को गच्चा दे रहा था. हालांकि पुलिस ने उसे दबोच लिया.

हिस्ट्रीशीटर साड़ी-ब्लाउज और पेटीकोट पहनकर पुलिस को दे रहा था गच्चा

राजस्थान के जोधपुर में एक हिस्ट्रीशीटर मंगलसूत्र, साड़ी-ब्लाउज और पेटीकोट पहनकर पुलिसवालों को चार महीने से गच्चा देता रहा. पुलिसकर्मी जब भी हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचते थे, वहां महिला के भेष में छिपा हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ही मिलता था, लेकिन पुलिसकर्मी उसे पहचान नहीं पाते थे. महिला के भेष में रह रहा हिस्ट्रीशीटर हाथों से इशारा कर बता देता था कि दयाशंकर घर पर नहीं है. पुलिस बार-बार उसके घर जाकर तलाश करती और निराश होकर लौट जाती थी.

हर बार इशारों से पुलिस को लौटा देता था हिस्ट्रीशीटर

पुलिसवालों को हाल में ही मुखबिर से सूचना मिली कि जो महिला इशारों से बार-बार पुलिस को लौटा रही है, वह वास्तव में महिला नहीं, बल्कि महिला के रूप में हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ही है. इस सूचना के बाद पुलिस हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंची और उसे घसीटते हुए थाने ले गई.

बताया गया है कि हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर की गुंडागर्दी से हर कोई परेशान था. दयाशंकर लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था. बदमाश पर मारपीट और लूट के करीब 13 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दयाशंकर को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया हुआ था.

पुलिस से बचने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़ 

हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे जानकर हर कोई हैरान है. वह साड़ी, पेटीकोट और ब्लाउज पहन रखा था. पुलिस को चकमा देने के लिए हिस्ट्रीशीटर ने गले में मंगलसूत्र भी डाल रखा था. 35 वर्षीय दयाशंकर उर्फ बिटटू महिला के भेष में अपने ही घर में छिपा था. थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि दयाशंकर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस को लंबे समय से उसकी की तलाश थी.

Latest News

Pakistan Petrol Diesel Price Cut: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, एक महीने में 33 रुपये तक घटे दाम

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने ईद-अल-अजहा के मौके पर पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल के दामों में 22 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की है. मई महीने में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतें कम की गई हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version