कानपुर: सर्दी से राहत के लिए जलाई गई आग बनी काल, चार युवकों की थमी सांस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanpur: यूपी के कानपुर से दुखद खबर सामने आई है. यहां सर्दी से राहत के लिए जलाई गई आग काल बन गई. चार युवकों की सांसे थम गई. यह घटना कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री के कमरे में हुई. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की.

सर्दी से राहत के लिए कमरे में आग जलाकर सो गए युवक

मिली जानकारी के अनुसार, पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के साइट नंबर दो में ऑयल सीड्स कंपनी का प्लांट लगा हुआ है. यहां बने एक कमरे में बुधवार की रात सर्दी से राहत के लिए चार युवक तसले में आग जलाकर सो गए.

सुबह कमरे में मृत मिले चारों युवक

गुगुरुवार की सुबह फैक्टरी का गॉर्ड और अन्य कर्मचारी आए, तो उन्हें कमरे का दरवाजा बंद मिला. इस पर वे चिंतित हो गए और दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि चारों युवक मृत पड़े थे. कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने जांच-पड़ताल की. वहां तसले में कोयला की राख मिली.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान अयोध्या के अमित वर्मा (32 वर्ष), देवरिया के संजू सिंह (22), राहुल सिंह (23) और दौड़ अंसारी (28 वर्ष) के रूप में हुई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से युवकों की मौत हुई है. फिलहांल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी...

More Articles Like This

Exit mobile version