कानपुर: रिटायर फौजी ने गोली मारकर की पत्नी-बेटे की हत्या, ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanpur Crime: यूपी के कानपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक सेवानिवृत्त फौजी ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी अपने जीवन का अंत कर लिया. दिल दहला देने वाली यह घटना बिंधनू सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव में सोमवार की सुबह हुई. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

जानकारी के अनुसार, बिंधनू सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव निवासी एक सेवानिवृत्त फौजी ने घर के अंदर अपनी पत्नी सुनीता (40 वर्ष) और बेटे दीप (16 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने घर के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा दिया. करीब तीन किलोमीटर दूर जाकर कठोंगर गांव के पास भाऊ रेलवे पटरी पर ट्रेन के आगे कूदकर खुद भी आत्महत्या कर ली.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक की शिनाख्त के लिए उसके घर पहुंची. वहां पहुंचने पर घर के अंदर पत्नी और बेटे का शव मिलने से दोहरे हत्याकांड के बाद आत्महत्या की घटना का खुलासा हुआ. मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं.

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया

इस संबं में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

Latest News

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ओम बिरला, दुनियाभर से ढाका में जुटेंगे 1200 मेहमान   

Tarique Rahman BNP: बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश राष्ट्रवादी...

More Articles Like This

Exit mobile version