कानपुरः जाम ने रोका रास्ता, ठहर गई वृद्ध के जीवन की रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कानपुरः कहा जाता है कि मौत का कोई समय और स्थान निर्धारित नहीं होता, ये कब और कहा आ जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं होता. कुछ ऐसा ही हुआ एक घायल वृद्ध के साथ. पुलिस इस घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में जाम ने रास्ता रोक लिया और इस वृद्ध के जीवन की रफ्तार थम गई. समय से इलाज न मिलने की वजह से हुई मौत की यह घटना यूपी के कानपुर में हुई.

जाम में फंसा घायल वृद्ध को लेकर जा रहा पुलिस का वाहन

मिली जानकारी के अनुसार, सचेंडी थाना क्षेत्र में भौती हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस पीआरवी 1570 गाड़ी से घायल को लेकर एलएलआर अस्पताल आ रही थी.

समय से इलाज न मिलने पर वृद्ध की हुई मौत

इसी बीच रास्ते में बारिश के दौरान मेडिकल कालेज पुल पर लगे जाम में पुलिस की गाड़ी फंस गई. पुलिसकर्मियों ने निकलने का काफी प्रयास किया, लेकिन वाहन निकल नहीं पा रहा था. किसी तरह जाम खुलवाकर पुलिसकर्मी घायल वृद्ध को लेकर एलएलआर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया.

मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 61 वर्षीय रामदयाल निवासी लुटेही ग्राम कुआहीड पश्चिम शरीरा जनपद कौशांबी के रूप में हुई है. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक की परिजनों को दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version