Karnataka: खेलते समय बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव कार्य जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnataka: कर्नाटक बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां बुधवार की देर शाम लचायन गांव में एक डेढ़ वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिर गया. गिरने के बाद से ही वह बोरवेल में फंसा हुआ है. बच्चे की पहचान सात्विक मुजागोंद के रूप में गई है, जो विजयपुड़ा जिले में सिर के बल बोरवेल में गिरा और 15-20 फीट की गहराई में जाकर फंस गया. बचाव कार्य जारी है.

देर शाम से जारी है बचाव कार्य
पुलिस के मुताबिक, बच्चा घर के पास खेलते हुए बोरवेल में गिर गया. यह बोरवेल बच्चे के पिता की चार एकड़ जमीन पर खोदा गया था. बच्चे को बचाने के लिए बचाव कार्य देर शाम करीब सात बजे से शुरू हुआ. पुलिस दल, राजस्व अधिकारी, पंचायत के सदस्य, दमकल विभाग के अधिकारी और आपातकालीन सेवाएं बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने में जुटी हैं.

मीडिया सूत्रों ने बताया कि बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है. एक लेटेस्ट वीडियो फुटेज में बच्चे को पैर हिलाते हुए देखा गया. पुलिस ने कहा कि बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए बोरवेल में पाइप डाला गया है.

सोशल मीडिया पर कर्नाटक के मंत्री ने शेयर की घटना
कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को साझा किया. राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने विजयपुरा जिला प्रशासन को तेजी से ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बच्चे के लिए प्रर्थना भी की.

Latest News

Riyadh: श्रीलंका ने सऊदी में हिंदू युवक को फांसी से बचाया, एक दिन पहले पलटी सजा

Riyadh: दो बांग्लादेशी नागरिकों को सऊदी अरब में फांसी दिए जाने के बाद ढाका की राजनयिक भूमिका पर सवाल...

More Articles Like This

Exit mobile version