Karnataka: कांस्टेबल ने खून से रंगे अपने हाथ, पत्नी का किया कत्ल, हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnataka: लोगों की रक्षा के लिए तैनात एक खाकीधारी ने खुद अपने हाथ खून से रंग लिए. पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर चाकू से वार कर कत्ल कर दिया. यह वारदात कर्नाटक के हासन में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के बाहर हुई. बताया जा रहा है कि महिला पारिवारिक विवाद को लेकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई थी. घटना की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी.

कांस्टेबल ने पत्नी को दो बार मारा चाकू
पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल लोकनाथ और उनकी पत्नी ममता के बीच जमीन को लेकर आएदिन विवाद होता था. लोकनाथ ने एसपी कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर अपनी पत्नी को कथित तौर पर दो बार चाकू मारा. प्रवेश द्वार पर गार्ड को देखकर वह मदद के लिए एसपी कार्यालय में दौड़ती हुई आई. उसे देखकर दो पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए दौड़े, जबकि एक अन्य ने पुलिस कांस्टेबल को पत्नी के पास पहुंचने से रोक दिया.

घायल महिला की अस्पताल में हुई मौत
पुलिस ने बताया कि तत्काल घायल महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सुजीथा एमएस ने बताया
हासन पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सुजीथा एमएस ने बताया कि परिवार के दावे के अनुसार, कुछ पारिवारिक विवाद थे और इस बात का संदेह है कि यह मामला कुछ जमीन विवाद के कारण हुआ, जो पति-पत्नी बीच चल रहा था. इस मामले को लेकर किसी भी पुलिस थाने में पहले कोई प्राथमिकी या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हम मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version