Karnataka: बेंगलुरु-पुणे हाईवे पर भीषण हादसा, चार की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हुबलीः कर्नाटक में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. यहां शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर खड़ी दो कारों में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बेंगलुरु-पुणे हाईवे पर बेलिगट्टी क्रॉस पर हुई. तेज रफ्तार एक ट्रक ने खड़ी दो कारों में टक्कर मार दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन हासन के है. जबकि एक बेंगलुरु का है.

पुलिस ने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी. काफी मशक्कत के बाद अंदर फंसे लोगों को निकाला जा सका. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

POK तो संभल नहीं रहा, सर क्रीक के सपने देख रहा पाकिस्तान, अरब सागर में मंडराई नौसेना

Pakistan Naval Exercise: पाकिस्तानी नौसेना ने अपने ‘करार -The Relentless Striker’ सैन्य अभ्यास का वीडियो जारी किया है, जिसे भारत...

More Articles Like This

Exit mobile version