कर्नाटकः कलबुर्गी एयरपोर्ट को मिली बम की धमकी, तलाशी अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कर्नाटकः अब कर्नाटक के कलबुर्गी एयरपोर्ट को बम की धमकी मिली है. मालूम हो कि इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. पुलिस के अनुसार, तलाशी अभियान जारी है. सोमवार को यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है. एयरपोर्ट परिसर में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड सघन जांच में जुटे हैं.

यात्रियों को विमान से उतारा गया
कलबुर्गी के पुलिस आयुक्त चेतन आर ने बताया कि हवाईअड्डा निदेशक को आज सुबह एक अज्ञात आईडी से ईमेल मिला. इसमें दावा किया गया कि हवाईअड्डा परिसर में बम रखा गया है. उन्होंने कहा कि बम धमकी की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को तत्काल मौके पर भेजा गया. विमान में सवार सभी यात्रियों को उतार लिया गया. हवाई अड्डे के सभी कर्मचारियों और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया. परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This

Exit mobile version