पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, मासूम बच्चों समेत 9 की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने एक बार फिर रात के अंधरे में अफगानिस्तान पर हमला किया है. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के मुताबिक, गुरुवार के सुबह 3 बजे हुए पाकिस्तान के हवाई हमलों में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. दक्षिण एशिया के इन दो पड़ोसियों के बीच यह घटना तीन महीने की शांति के बाद फिर से लड़ाई बढ़ने के दौरान हुई है.

इस बीच अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर कहा कि इन हमलों में कुनार और हेलमंद प्रांतों में तीन घर तबाह हो गए. जिसमें 9 लोग मारे गए, इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. ऐसे में तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि “हम इस हरकत की निंदा करते हैं. यह सभी स्वीकृत सिद्धांतों का उल्लंघन करते हुए किया गया हमला और अपराध है.” हालांकि पाकिस्तान की सेना ने टिप्पणी के अनुरोध पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहा तनाव

बता दें कि एक समय में सहयोगी रहे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच उग्रवाद को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है. इस्लामाबाद का आरोप है कि काबुल उन उग्रवादियों को पनाह देता है जो सीमा पार से हमले करते हैं. जबकि तालिबान सरकार इस आरोप से इनकार करती है और कहती है कि उग्रवाद पाकिस्तान की आंतरिक समस्या है.

वहीं, इससे पहले पाकिस्तान हफ्ते की शुरुआत में भी अफगानिस्तान पर हमला किया था. तब सोमवार को पाकिस्तान ने कहा था कि उसके सुरक्षा बलों ने अफ़गानिस्तान से लगी सीमा पर आतंकवादी कैंपों और ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें कई आत्मघाती हमलावरों समेत 28 आतंकवादी मारे गए. जबकि अफगानिस्तान कहता है कि पाकिस्तान मासूम अफगानी लोगों पर हमला करता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version