कर्नाटक: दुधमुंही बच्ची के लिए काल बना मोबाइल चार्जर, थम गई सांसे, परिवार सदमें में

कर्नाटकः कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं हमारे संज्ञान में आती है, जिसके बारे में हम सोचने को विवश हो जाते है. कुछ इसी तरह की घटना कर्नाटक से सामने आ रही है. बुधवार को यहां एक आठ महीने की बच्ची के मुंह से मोबाइल का चार्जर सट गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिवार के सदस्य सदमें में है.

रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की पहचान सानिध्य के रूप में हुई है, जो संतोष और संजना की बेटी थी. बताया गया है कि संतोष हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (हेसकॉम) में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करता है. परिवार ने अपना मोबाइल फोन चार्ज किया था, लेकिन गलती से चार्जर का स्विच खुला छोड़ दिया था.

इसी बीच बच्ची ने जैसे ही चार्जर को अपने मुंह में डाला, उसे बिजली का तेज झटका लगा, जिससे वे बेसुद हो गई. तत्काल माता-पिता उसे बाइक से लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका. बेटी की मौत से माता-पिता सहित परिवार के लोग सदमें में आ गए. इस घटना के लिए लोग ऊपर वाले की दुहाई देते रहे. पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दी.

Latest News

Diwali Puja Tips: दिवाली पर घी या तेल किसका दीपक जलाना चाहिए? जानिए नियम

Diwali Puja Tips: सनातन धर्म में कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दीवाली का त्योहार मनाया जाता है....

More Articles Like This

Exit mobile version