बंद हुआ करतारपुर काॅरिडोर, ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार ने दिए आदेश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल हो गया है. इसके मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर केंद्र सरकार के आदेश पर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के की वजह से बुधवार को भारत-पाक सीमा पर स्थित करतारपुर कॉरिडोर पर पहुंचे श्रद्धालुओं को वापस लौटा गया गया. उनसे दोबारा माहौल शांत होने के बाद वीजा अप्लाई करने के लिए कहा गया है.

बुधवार को करतारपुर कॉरिडोर पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा. सुबह कई श्रद्धालु गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए आईसीटी में पहुंचे, लेकिन वहां से अधिकारियों ने उन्हें वापस लौटा दिया. लुधियाना से पहुंचे एक श्रद्धालु ने कहा कि वह दर्शनों के लिए पहुंचे थे, लेकिन भारत के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से कोई परमिशन नहीं मिली है.

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This

Exit mobile version