Kaushambi News: मुठभेड़ में UP STF ने सवा लाख के इनामी को किया ढेर, पिस्टल-रिवाल्वर बरामद

कौशांबीः मंगलवार की सुबह एसटीएफ लखनऊ की टीम ने मुठभेड़ में सवा लाख के इनामी बदमाश गुफरान को ढेर कर दिया. कौशांबी में मंझनपुर क्षेत्र के कादीपुर पुल के समीप एसटीएफ का बदमाश से आमना-सामना हुआ. इनामी अपराधी के पास से एक बाइक और दो प्रतिबंधित असलहे बरामद किए गए हैं.

पुलिस ने रखा था सवा लाख का इनाम
बताया गया है कि प्रतापगढ़ के आजाद नगर मोहल्ला निवासी गुफरान पर सुल्तानपुर पुलिस ने 25 हजार तो बेल्हा पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. दो दिन पहले ही एडीजी प्रयागराज ने 50 हजार रुपया इनाम की राशि बढ़ाई थी. जिसके बाद कुल इनाम सवा लाख का हो गया था. उसके खिलाफ प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में हत्या, हत्या के प्रयास व लूट के कुल लगभग 13 मामले दर्ज हैं. इन दोनों जिलों की पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी उसकी तलाश में जुटी थी.

पुलिस टीम ने कादीपुर पुल पर बदमाश को घेरा
मंगलवाल की सुबह एसटीएफ लखनऊ के डिप्टी एसपी डीके शाही की अगुवाई में कादीपुर पुल के पास टीम ने बदमाश को घेर लिया. खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में एसटीएफ की तरफ से की गई फायरिंग में बदमाश के कमर में गोली लगने से वह ढेर हो गया.

असलहे बरामद
एएसपी समर बहादुर ने बताया की मौके से 9 एमएम और 32 बोर के प्रतिबंधित असलहे बरामद किए गए हैं. स्वजनों को सूचना देने के साथ की शव की कानूनी औपचारिकता पूरी कर दी गई है.

Latest News

LPG Price Today 27 June 2026: घरेलू गैस सिलेंडर और CNG के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर का नया भाव

LPG Price Today 27 June 2026: आज घरेलू LPG और CNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप गैस सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें.

More Articles Like This

Exit mobile version