केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका गया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kedarnath Yatra halted: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश हो रही है. इसी बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिर गया. इसके कारण शुक्रवार की सुबह अस्थायी रूप से यात्रा रोक दी गई. सुरक्षा के मद्देनजर गौरीकुंड गेट से श्रद्धालुओं को आगे नहीं जाने दिया गया और उन्हें वापस लौटा दिया गया.

प्रशासन के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात पैदल मार्ग पर भारी बोल्डर गिरने से यात्रियों का आवागमन रोक दिया गया. इसके बाद आयुक्त के निर्देश पर मार्ग को सुरक्षित किए जाने तक पैदल यात्रा पर रोक लगा दी गई. पुलिस, डीडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर मार्ग से बोल्डर हटाने और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

प्रशासन ने की यह अपील

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल पैदल मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है. मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और अगली सूचना तक यात्रा न करें.

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की बेइज्जती! पहलगाम हमले की निंदा पर खास दोस्त चीन ने भी जताई सहमति

New Delhi: समिट के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को...

More Articles Like This