सांसद और अभिनेता रवि किशन का 57वां जन्मदिन आज, सीएम योगी समेत कई BJP नेताओं ने दी बधाई

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ravi Kishan:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस ख़ास अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

मनोहर लाल ने दी शुभकामनाएं Ravi Kishan

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “संसद में ऊर्जावान एवं कर्मठ सहयोगी, गोरखपुर से लोकप्रिय सांसद रवि किशन, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.”

शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद, सुप्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन को जन्मदिन की आत्मीय बधाई! गुरु श्री गोरक्षनाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.”

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद एवं प्रख्यात अभिनेता रवि किशन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी से आपके लिए आरोग्यता और यशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है.”

केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “प्रसिद्ध अभिनेता व उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा. सांसद रवि किशन, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.”

सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “भोजपुरी सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता एवं गोरखपुर से लोकप्रिय सांसद रवि किशन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है। आप निरंतर जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में नई ऊंचाइयां प्राप्त करें, यही शुभेच्छा.”

ये भी पढ़ें- मुर्शिदाबाद में हादसाः ट्रेन से टकराई स्कूल की वैन, दो छात्रों सहित तीन की मौत, पांच घायल

Latest News

PM मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, ऐसा करने वाला दुनिया का 5वां देश बना भारत

Chandigarh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा से जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन की हरी झंडी...

More Articles Like This