PM मोदी का जालंधर दौरा आज, रेलवे स्टेशन और करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Must Read

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को विशेष रूप से जालंधर का दौरा करेंगे. यहां 125 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. उनके दौरे को लेकर प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रधानमंत्री इस दौरान 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत करना, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना और आर्थिक विकास को गति प्रदान करना है.

75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन

प्रधानमंत्री ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत जालंधर कैंट सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे. 20 राज्यों में फैले इन स्टेशनों का लगभग 1,570 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया गया है. इन्हें आधुनिक और यात्री-अनुकूल सुविधाओं से लैस किया गया है. ‘विरासत भी, विकास भी’ की भावना के तहत इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक भी देखने को मिलेगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री वाराणसी के लिए नई ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

रेलवे स्टेशन पर एक वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर एक वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है, जहां से वे जनसभा को संबोधित करेंगे. पिछले तीन-चार दिनों से कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एनएसजी (NSG) ने भी सुरक्षा की कमान संभाल रखी है. पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि रामामंडी के आसपास की ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है.

जाम की स्थिति बनी रही

सुरक्षा व्यवस्था के चलते शहर में कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रही. कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुल पर सड़क की मरम्मत और प्रीमिक्स बिछाने का काम तेजी से पूरा किया गया. वहीं पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई कर भाजपा के झंडों और होर्डिंग्स से सजावट की गई है. जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 3:30 बजे जालंधर पहुंचेंगे.

इसे भी पढ़ें. मुर्शिदाबाद में हादसाः ट्रेन से टकराई स्कूल की वैन, दो छात्रों सहित तीन की मौत, पांच घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This