केरलः हनीमून से लौट रहे कपल सहित चार लोगों की सड़क हादसे में मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पथानामथिट्टाः केरल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां पथानामथिट्टा में एक कार की सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस से टक्कर हो गई. इस हादसे में एक नवविवाहित जोड़ा सहित परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक
पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब पांच बजे पुनालुर-मुवत्तुपुझा राज्य राजमार्ग पर कार की बस से टक्कर हो गई. इस हादसे में कार में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. कथित तौर पर कार ने बस से टकरा गई, जो तेलंगाना से तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी. बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई.

घर से 10 किमी पहले हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि पिछले महीने शादी करने वाले जोड़े मलेशिया में हनीमून ट्रिप के बाद घर लौट रहे थे. यह हादसा पीड़ितों के घर से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर हुआ. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेद दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Petrol Diesel News: पेट्रोल-डीजल की कीमतें तोड़ सकती हैं रिकॉर्ड, जून में $160 तक पहुंच सकता है क्रूड ऑयल, IMF की चेतावनी

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव अब वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बन गया है. गीता गोपीनाथ ने चेतावनी दी है कि अगर संकट जल्द खत्म नहीं हुआ तो कच्चे तेल की कीमतें 140 से 160 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की चीजें महंगी हो सकती हैं.

More Articles Like This