Khagaria News: खगड़िया में नदी में डूबी नाव, दो दर्जन लोग थे सवार, तीन लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Khagaria News: बिहार से नाव दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां रविवार की सुबह खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया पंचायत की खिरनिया के पास बागमती नदी में एक नाव डूब गई. बताया जा रहा है कि नाव पर दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे. दो लोग लापता है और उनकी तलाश जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, रोहियार पंचायत की बालकुंडा गांव वार्ड नंबर-2 निवासी विश्वेश्वर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार और हरदिया पंचायत की वार्ड नंबर-3 खिरनिया गांव निवासी रामप्रीत चौधरी की 55 वर्षीय पत्नी अमला देवी लापता हैं. दो के लापता होने की पुष्टि मानसी सीओ आमिर हुसैन ने की है.

वहीं, एक और के लापता की सूचना आ रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है. शेष लोग तैरकर बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि नाव खिरनिया बांध से अंबा पार बहियार के लिए खुली थी. नाव पर सवार लोग, परवल तोड़ने, पशु चारा लाने आदि कार्य से बहियार जा रहे थे. लापता लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है.

Latest News

रोजगार और स्टार्टअप को लेकर एल. मुरुगन का बड़ा बयान, बोले- 6% से घटकर 3.2% पर आई बेरोजगारी दर

चेन्नई: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि सरकार की विभिन्न पहलों के परिणामस्वरूप देश...

More Articles Like This

Exit mobile version