कोच्चि: किराए के मकान में मिले तीन बच्चों सहित पांच लोगों के शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kochi Crime: केरल से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां कोच्चि में एक किराए के मकान में तीन बच्चों सहित पांच लोगों के मृत मिलने से हड़कंप के बीच सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में तिरुवनंतपुरम की दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे. पुलिस ने बताया कि ये दोनों महिलाएं और तीनों बच्चे बीते कुछ महीनों से वदुथला में एक किराए के घर में रह रहे थे और पास के एक निजी अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था.

पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं की पहचान कनकलता और उनकी बेटी अश्वथी के रूप में हुई है. इस घटना में मृत पाए गए तीनों बच्चे अश्वथी के ही थे.

घटना को लेकर एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (20 मार्च) के बाद से इस परिवार को घर के बाहर नहीं देखा गया था. मकान मालिक ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पांचों लोग मृत मिले.

अधिकारियों को संदेह है कि दोनों महिलाओं ने खुदकुशी करने से पहले तीनों बच्चों की हत्या कर दी होगी. मृतकों के रिश्तेदारों से संपर्क किया जा रहा है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version