Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगर: जम्मू के कुलगाम में शुक्रवार की देर रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस दौरान जिले के अखल इलाके चल रही मुठभेड़ में जवानों ने अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया है. कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा चलाया गया संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान अभी भी जारी है.

सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में, भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि कुलगाम में रात भर रुक-रुक कर और तीव्र गोलाबारी जारी रही. चौकन्ने सैनिकों ने आतंकियों को गोलीबारी से जवाब दिया और आतंकी बचकर न निकल पाए, इसके लिए घेराबंदी और कड़ी कर दी.

एक आतंकी की हुई पहचान

कुलगाम में मारे गए एक आतंकी की पहचान हो गई है. देर रात मारे गए आतंकी का नाम हारिस नजीर डार था, जो पुलवामा के अंतर्गत राजपोरा का निवासी था.  सर्च ऑपरेशन के दौरान एक एके-47 राइफल, एके मैगजीन और ग्रेनेड सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया.

Latest News

Budget 2026: सरकार का बड़ा फैसला, अब अनजाने में टैक्स छिपाने पर नहीं होगी जेल

Budget 2026 में सरकार ने इनकम टैक्स कानून को सरल और भरोसा आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. नए टैक्स एक्ट में मामूली गलतियों पर जेल की जगह जुर्माना, ITR सुधार की सुविधा और छोटे करदाताओं को बड़ी राहत दी गई है.

More Articles Like This