Kullu Accident: खराब सड़क बनी काल, खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मंडीः हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसा है. यह हादसा सोमवार की देर रात कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र के राणा बाग में हुआ. इस दुर्घटना में जहां दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

शेब की खेप लेकर जा रहे थे मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात चार लोग पिकअप में सेब की खेप लेकर जा रहे थे. इसी दौरान करीब 12 बजे राणा बाग के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में गिर गई.

हादसे में दो नेपाली मजदूरों की मौत

घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए राहत कार्य में जुट गए. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में दो नेपाली मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

चंडीगढ़ में कांग्रेस पर शाह का वार: सिख दंगों की बरसी पर रैली निकालने का किया विरोध, कहा- सिखों के जख्मों पर छिड़का नमक

Amit Shah: रविवार को चंडीगढ़ के स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल...

More Articles Like This

Exit mobile version