Kullu Fire: कुल्लू के ढालपुर में सात दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kullu Fire: शनिवार की देर रात कुल्लू जिला मुख्यालय के ढालपुर चौक में भीषण आग लगने से 7 दुकानें जल कर राख हो गई है. बताया जा रहा है कि आग की इस घटना में 40 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है.

जानकारी के अनुसार, ढालपुर चौक में शनिवार की रात करीब 12:40 बजे अज्ञात कारणों से एक के बाद सात दुकानों में आग लग गई. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी.

तीन गैस सिलिंडर के ब्लास्ट होने से आग ज्यादा फैल गई. सूचना पर फायरकर्मी मौके पर पहुंचे. काफी प्रयास के बाद करीब दो घंटा में आग पर काबू पाया. फायरकर्मियों ने एक सिलिंडर को सुरक्षित बाहर निकाला. इस संबंध में एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि आग से तीन सब्जी की दुकानें, एक न्यूज एजेंसी सहित सात दुकानें जलकर राख हुई है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version