कुरुक्षेत्र: कार से टकराई स्कूल की वैन, बच्चों में मची चीख-पुकार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कुरुक्षेत्रः हरियाणा से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां मंगलवार की सुबह कुरुक्षेत्र के लाडवा रोड पर बोहली-बजीदपुर मोड़ के निकट स्कूल वैन और कार की टक्कर हो गई, जिससे वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में स्कूल वैन में सवार 5-7 बच्चे घायल हो गए. तत्काल उन्हें पिपली पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि हादसे में केवल दो बच्चों को चोट लगी है.

हादसे में पांच से सात बच्चे घायल
जानकारी के अनुसार, ग्लोब टेगौर स्कूल की वैन सुबह करीब आठ बजे स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी. इसी दौरान बजीदपुर मोड़ के निकट स्कूल वैन चालक ने अचानक वैन को यू-टर्न कट पर मोड़ दिया. इसी बीच लाडवा की तरफ से आई कार वैन से टकरा गई. घटना के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख मच गई. इस हादसे में पांच से सात बच्चों को चोटें आई.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
आसपास के लोगों ने तत्काल बच्चों को वैन से निकालकर पीएचसी पिपली पहुंचाया. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ तौर पर वैन चालक की गलती दिखाई दे रही है. फिलहाल निजी अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

मिडटर्म में हारे ट्रंप को मोजतबा की चुनौती, ईरान अब तोड़ेगा अमेरिका का घमंड!

Iran US Conflict: हाल ही में अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को...

More Articles Like This

Exit mobile version