कुवैत एयरपोर्ट पर हमलाः घायल भारतीयों से मिलीं भारत की राजदूत, मदद का दिलाया भरोसा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kuwait Airport Attack: कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में घायल हुए भारतीय नागरिकों से भारत की राजदूत पारमिता त्रिपाठी ने मुलाकात की. उन्होंने घायल भारतीयों को दूतावास की तरफ से हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया. राजदूत कुवैत के सेंट्रल मॉर्चुरी (शवगृह) भी गईं, जहां उस भारतीय नागरिक का पार्थिव शरीर रखा गया है, जिसकी इस हमले में मौत हो गई थी.

क्या कहा दूतावास ने?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारतीय दूतावास ने इस दौरे की जानकारी साझा की. दूतावास ने बताया कि राजदूत ने क्रिमिनल एविडेंस विभाग के जनरल मैनेजर ब्रिगेडियर अब्दुल रहीम अल-अवधी से भी मुलाकात की. उन्होंने इस दुखद मामले में कुवैत प्रशासन की तरफ से मिली तुरंत मदद और संवेदनशीलता के लिए उनका आभार जताया.

दूतावास ने जानकारी दी कि वे मृतक भारतीय नागरिक के परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं. शव को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए कुवैत के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है. राजदूत ने कुवैत के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती घायल भारतीयों का हाल जाना. उन्होंने घायलों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि दूतावास अस्पतालों और उनके परिवारों के साथ मिलकर स्थिति की निगरानी करता रहेगा.

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version