आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी संग 5 जुलाई को रचाएंगे तीसरी शादी, 61 की उम्र में फिर दूल्हा बनने पर पुराने बयान भी वायरल

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, 61 वर्षीय आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्पैट के साथ 5 जुलाई को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने बयान भी काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने 60 साल की उम्र में दोबारा प्यार मिलने पर खुलकर बात की थी.

फिल्मों और प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा

इसके अलावा वह अपनी हालिया प्रोड्यूस की गई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर इस शादी को बहुत ही निजी और सीमित दायरे में रखना चाहते हैं. बताया जा है कि वे किसी बड़े और भव्य आयोजन की बजाय एक सिंपल समारोह करेंगे, जिसमें सिर्फ उनके बेहद करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल होंगे.

सिम्पल और सादा तरीके से शादी

खबरों के मुताबिक दोनों बहुत ही सिम्पल और सादा तरीके से शादी करेंगे, जिसमें कपल की प्राइवेसी को प्राथमिकता दी जाएगी. बताया जा रहा है कि इस इवेंट में बस कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे. इसके अलावा जब उनसे उनकी तीसरी शादी को लेकर सवाल किये गए थे तो उन्होंने कहा कि हमें 60 साल की उम्र में शादी करना शोभा नहीं देता.

समय बिताने के लिए ये समय सबसे बेस्ट

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ में बहुत ही खुश है. अब उन्हें ऐसा लगता है कि साथ में समय बिताने के लिए ये समय सबसे बेस्ट है. आमिर खान और गौरी पिछले एक साल से थोड़ा अधिक समय से एक साथ एक परिवार की तरह रह रहे हैं. दोनों एक स्थिर और खुशहाल जीवन साझा कर रहे हैं और अब उन्होंने अपने परिवारों की मौजूदगी में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें. UP: दिल्ली में आग की घटना के बाद CM योगी की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version