UP: दिल्ली में आग की घटना के बाद CM योगी की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Malviya Nagar Fire: बीते बुधवार की सुबह दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में भीषण आग लग गई. इस घटना में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल है. वहीं दिल्ली के इस हादसे के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सख्त हो गए हैं. सीएम ने दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी आग का संज्ञान लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं.

सीएम योगी ने सभी विकास प्राधिकरणों, पुलिस विभागों, PWD और अग्निशमन विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ कई अन्य विभागों को निर्देश दिया है, “सभी ऊंची इमारतों, दफ्तरों, होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया जाए और अग्निशमन सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत बनाया जाए. सभी होटलों का विशेष सुरक्षा निरीक्षण किया जाए और एक ऑडिट रिपोर्ट जमा की जाए.”

वहीं, दिल्ली में हुई आगजनी की घटना के बाद आज लखनऊ में अलग-अलग, जो प्रतिष्ठान है, वहां पर फायर डिपार्टमेंट के लोग जाकर चेकिंग अभियान चला रहे हैं. लखनऊ के Gemini कॉन्टिनेंटल होटल में FSO के मौजूदगी में चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां पर पानी निकालने में थोड़ी शुरुआती तौर पर दिक्कत हुई, जिसको एक दिन के अंदर सही करने का निर्देश सीएफओ की तरफ से दिया गया है. सीएफओ का कहना है कि लखनऊ में 9 फायर स्टेशन है. सभी फायर स्टेशन अपने-अपने क्षेत्र के जगह पर जो भी प्रतिष्ठान संस्थान हैं, वहां पर मानकों के अनुरूप चेकिंग कर रहे हैं और जहां भी दिक्कतें हैं, उनको सही करने के निर्देश दे रहे हैं.

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिल्ली के एक होटल में लगी आग में हुए जानमाल के नुकसान पर शोक जताया. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,”दिल्ली में भीषण अग्निकांड में हुई जनहानि बेहद दुखद और हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजन के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version