Lahore: लाहौर में आतंकी अमीर हमजा को अज्ञात शख्स ने मारी ताबड़तोड़ गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorist Amir Hamza Shot: लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (L-e-T) के फाउंडर मेंबर आतंकी अमीर हमजा अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी. ताबड़तोड़ कई गोली लगने से अमीर हमजा गंभीर रूप से घायल हो गया. नाजुक स्थिति में उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

एक न्यूज चैनल के बाहर आतंकी को मारी गोली

लाहौर में एक न्यूज चैनल के बाहर आतंकी अमीर हमजा को गोली मारी गई है. अमीर हमजा ने आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन बनाया था. भारत में कई आतंकी हमलों में अमीर हमजा का रोल है.

आतंकी अमीर हमजा अफगान मुजाहिदीन का एक अनुभवी सदस्य है. ये अपने जोशीले भाषणों और कट्टर लेखनी के लिए जाना जाता है. इसने लश्कर-ए-तैयबा के लिए कई किताबें लिखी हैं, जिनमें 2002 में प्रकाशित ‘काफिला दावत और शहादत’ (धर्म प्रचार और शहादत का कारवां) शामिल हैं.

मालूम हो कि अमेरिकी वित्त विभाग ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन घोषित किया है. अमीर हमजा को प्रतिबंधित आतंकवादी के रूप में लिस्ट किया गया है. वह लश्कर-ए-तैयबा की केंद्रीय समिति में कार्यरत था और उसने धन जुटाने, भर्ती करने और हिरासत में लिए गए आतंकवादियों की रिहाई के लिए बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version