लखनऊ के बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों रुपये की हेराफेरी से मचा हड़कंप

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bank of Baroda: राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय स्थिक बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है. जिसके बाद हड़कंप मचा गया है. कई ग्राहकों ने ये आरोप लगाया है कि उनके अकाउंट से लाखों रुपये ग़ायब हो गए हैं. अब इस कांड के बाद बाकी धारक भी बैंक पहुंचने लगे हैं. वो इसके ख़िलाफ़ थाने पहुंच गए हैं. ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि बैंक मैनेजर और कर्मचारियों ने मिलकर इस फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया है.

मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

दरअसल, ग्राहकों ने आरोप लगाया कि जब वो अपने खातों को लेकर बैंक में जानकारी लेने पहुंचे तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. कर्मचारी भी इधर-उधर टहलते नजर आए. कुछ घारकों ने पारा थाना क्षेत्र में मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

बैंक में लगी थी आग Bank of Baroda

बता दें कि कुछ दिन पहले इसी बैंक में संदिग्ध हालात में आग भी लग गई थी. बैंक मैनेजर ने ही इस घटना की शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं, ग्राहकों ने इसे कोई बड़ी साज़िश होने की आशंका जताई है. उनका आरोप है कि ये आग अहम दस्तावेजों को छिपाने के लिए लगाई गई होगी.

बैंक के खाता धारकों में मचा हड़कंप

इस घटना से बैंक के खाता धारकों में हड़कंप मच गया है. धीरे-धीरे अब सभी ग्राहक खातों की जानकारी के लिए बैंक पहुंच रहे हैं. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी अब जांच में जुट गई है. पुलिस इस मामले में बैंक मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है. फिलहाल पुलिस ग्राहकों के आरोप पर जांच कर रही. अगर आगे किसी तरह की आशंका होती है तो बैंक के लेने-देन और अन्य दस्तावेजों को जांच के लिए मंगाया जा सकता है. वहीं, ग्राहक सीसीटीवी कैमरों की भी जाँच करने की बात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंजी दिल्ली, एक ही दिन में 3 जगहों को गैंगस्टर्स ने बनाया निशाना

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version