Lucknow: मतगणना स्थल के बाहर भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, चले लात घूंसे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच यूपी की राजधानी लखनऊ में चुनाव की गर्मी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के सिर चढ़ गई. यहां रमाबाई अंबेडकर मतगणना स्थल के बाहर किसी बात को लेकर बीजेपी और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इस झड़प के दौरान दोनों तरफ से लात-घूंसे भी चले. घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को संभालने का प्रयास कर रही है.

मालूम हो कि लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं. उनके प्रतिद्वंदियों में सपा उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा हैं. अभी तक मतगणना से आए रुझानों में राजनाथ सिंह 16 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के सातवें दिन ग्रहों का गजब संयोग, मां कालरात्रि इन 4 राशियों की सभी समस्या करेंगी दूर

Aaj Ka Rashifal, 25 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version