लखनऊ: नशे में धुत चालक काबू न कर सका थार को, ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: शनिवार की देर रात तेज रफ्तार बेकाबू थार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया. यह दुर्घटना कमांड हॉस्पिटल के पास हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस वाहनों को कब्बे में लेकर फरार थार चालक की तलाश में जुट गई.

टक्कर के बाद ई-रिक्शा सवार लोगों में मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात लखनऊ के थाना कैंट क्षेत्र में कमांड हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना के बाद चालक थार छोड़कर फरार हो गया.

घायलों का ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया.

फरार थार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि जांच-पड़ताल में ये बात सामने आई है कि थार चालक नशे में धुत था. वाहन को कब्जे में ले लिया गया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन-बॉलिंग कोच बने अमित मिश्रा, फ्रेंचाइजी में एक नई भूमिका के साथ लौटे पूर्व लेग-स्पिनर

New Delhi: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए भारत के पूर्व लेग-स्पिनर अमित मिश्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version