Lucknow: रिवॉल्वर लेकर रील बना रहा था नकली सलमान खान, फिर हुआ कुछ ऐसा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Crime: लखनऊ में रिवॉल्वर लेकर रील बनाना नकली सलमान खान को महंगा पड़ गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया. इस घटना की लोगों में चर्चा हो रही है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे ठाकुरगंज के घंटा घर क्लॉक टावर के पास रिवॉल्वर लेकर सआदतगंज के चौपटिया निवासी आजम अंसारी रील बना रहा था. इस पर पुलिस न उसे गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि आजम अंसारी अभिनेता सलमान खान की एक्टिंग करते हुए कमर में अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर लगाकर रील बना रहा था। जिससे मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और सड़क पर जाम लग गया.

विरोध करने पर आरोपी राहगीरों से झगड़ा भी कर रहा था. इस पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. शांति भंग के आरोप में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई. आजम की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर की गई.

Latest News

Budh Gochar 2026: 3 नवंबर को बुध करेंगे स्वाति नक्षत्र में प्रवेश, मिथुन-कन्या समेत 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क और संचार का कारक माना जाता...

More Articles Like This

Exit mobile version