लखनऊ: दूध में थूककर ग्राहक को देने वाला आरोपी पप्पू उर्फ शरीफ गिरफ्तार, वायरल हुआ था VIDEO

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Crime: यूपी के लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक दूधिया, दूध में थूककर ग्राहक को दूध देता था. थूक जिहाद के इस आरोपी का वीडियो भी वायरल हुआ था. पुलिस ने लखनऊ से इस आरोपी पप्पू उर्फ़ शरीफ को दबोच लिया है. दूधिए से दूध लेने वाले ग्राहक ने मामला दर्ज करवाया था और दूध में थूकने का सीसीटीवी वीडियो भी शेयर किया. सीसीटीवी में आरोपी दूधिया दूध में थूकता हुआ नजर आ रहा है.

सनातन धर्म पार्टी का अध्यक्ष है दूध खरीदने वाला शख्स 

आरोपी दूधिये ने थूक जिहाद की घटना को सनातन धर्म पार्टी के अध्यक्ष लव शुक्ला के साथ अंजाम दिया. दूधिये ने लव शुक्ला को दूध में थूकने के बाद दूध दिया. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. बाद में जब लव शुक्ला ने ये वीडियो देखा तो चौंक गए. इसके बाद उन्होंने गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. उनके साथ हिंदू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी भी थे.

लव शुक्ला ने ये भी बताया कि लोग दूधिये को पप्पू कहकर बुलाते थे और हिंदू समझते थे, लेकिन जानकारी करने पर वह मुस्लिम निकला. पीड़ित ने मांग की है कि उसे न्याय मिले और आरोपी को कठोर सजा मिले.

क्या है थूक जिहाद?

थूक जिहाद एक विवादास्पद शब्द है, जो हाल के वर्षों में भारत में ज्यादा प्रचलित हुआ है. यह शब्द कथित तौर पर उन घटनाओं को संदर्भित करता है, जिनमें कुछ लोग, टारगेट करके खाद्य पदार्थों या पेय पदार्थों में थूक देते हैं या अन्य अशुद्ध पदार्थ मिला देते हैं और फिर सुनियोजित साजिश के तहत उसे धर्म विशेष के लोगों को प्रयोग करने के लिए देते हैं.

Latest News

Amazon-Flipkart-JioMart को लगा तगड़ा झटका, हर्बीसाइड बेचने पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

 Amazon Flipkart JioMart Penalty: ऑनलाइन खरीदारी करने वालों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण...

More Articles Like This

Exit mobile version