लखनऊः एंबुलेंस की आड़ में चल रहा था इस तरह का खेल, पुलिस भी पढ़ गई सोच में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः तू डाल-डाल तो मैं पात-पात, पुलिस से बचने के लिए कुछ इसी तरह का तरीका अपनाया चोरों के एक गिरोह ने. एंबुलेंस, जिसके हूटर की आवाज सुनकर आम हो खास, उसे जाने का रास्ता दे देते हैं, उसी एंबुलेंस की आड़ में यह गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. इस बात खुलासा तब हुआ, जब यह गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने एंबुलेंस सहित चोरी का सामान बरामद किया है.

एडीसीपी उत्तरी अभिजित आर शंकर ने बताया
एडीसीपी उत्तरी अभिजित आर शंकर ने बताया कि मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र क्राइम ब्रांच टीम के साथ सीतापुर रोड पर चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि मड़ियांव टैंपो स्टैंड के पास एक एंबुलेंस में बैठकर कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं. इस सूचना पर तत्काल हरकत में आते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पांच लोगों को दबोच लिया. एंबुलेंस को भी कब्जे में ले लिया.

गिरफ्तार लोगों में ये लोग हैं शामिल
एडीसीपी उत्तरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में महिगवां निवासी सुशील कुमार, आजादनगर निवासी सैफ अली, सीतापुर मोतीपुर निवासी सचिन, महमूदाबाद निवासी मनीष कुमार और मड़ियांव निवासी मो. साजिद शामिल हैं. आरोपित सुशील पेशे से इलेक्ट्रीशियन, साजिद एंबुलेंस चालक, सचिन व मनीष वेल्डिंग की दुकान में काम करते थे.

रात में एंबुलेंस से हूटर बजाते हुए घूमकर करते थे चोरी की घटना
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि देर रात हूटर बजाते हुए तमंचा लेकर एंबुलेंस में घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.रास्ते में पुलिस चेकिंग के दौरान एक आरोपित मरीज बनकर एंबुलेंस में लेट जाता था. जिससे कि पुलिस को शक न हो.

दो तमंचा-कारतूस सहित चोरी का सामान बरामद
लखनऊ में दुकानों के शटर और ताले को गैस कटर से काटकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. पुलिस ने आरोपितों के पास से दो तमंचा, चार कारतूस, भारी मात्रा में आटो मोबाइल, इलेक्ट्रानिक की दुकान से चोरी के सामान बरामद किया है. एंबुलेंस को जब्त कर लिया है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version