Lucknow Triple Murder: आरोपी पिता और पुत्र गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Triple Murder: मलिहाबाद में बीते दिनों तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले पिता और पुत्र को शनिवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों की गिरफ्तारी पश्चिम यूपी से की गई है. आरोपियों से पूछताछ जारी है. इस हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है.

जमीनी विवाद को लेकर हुई थी तीन लोगों की हत्या
मालूम हो कि बीते शुक्रवार को मलिहाबाद के मोहम्मदनगर में जमीन विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान और उसके बेटे फराज खान ने अपने साथी फुरकान और ड्राइवर अशरफी के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार फरहीन, उसके बेटे हंजला और चचेरे भाई मुनीर उर्फ ताज की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर एसयूवी और लाइसेंसी राइफल छोड़कर भाग निकले थे. शनिवार सुबह पुलिस को उनकी लोकेशन मुरादाबाद में मिली थी. सूत्रों की माने तो मुरादाबाद के आसपास के इलाके से ही दोनों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि दोआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनसे पूछताछ की जा रही है. तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Monsoon Health Tips: बरसात में बार-बार पड़ते हैं बीमार? इम्युनिटी मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स

मानसून में नमी और मौसम बदलाव के कारण सर्दी-खांसी, इंफेक्शन और पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. जानें हल्दी वाला दूध, आंवला और च्यवनप्राश समेत 5 जरूरी टिप्स.

More Articles Like This

Exit mobile version