Ludhiana: शिवसेना पंजाब के नेता पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर, देखे वीडियो

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ludhiana: लुधियाना से सनसीखेज खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की सुबह शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर कातिलाना हमला हुआ है. यह घटना सिविल अस्पताल के बाहर हुई. बताया जा रहा है कि निहंग वेश में आए चार आरोपियों ने तेजधार हथियारों से गोरा पर वार किया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुण्यतिथि समागम में आए थे संदीप थापर गोरा
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह संदीप थापर गोरा अपने गनमैन के साथ सिविल अस्पताल में चलने वाले संवेदना ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा की पुण्यतिथि समागम में आए थे. वे समागम में माथा टेकने के बाद जैसे ही बाहर निकले, निहंग के वेश में आए चार युवकों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया.

इस दौरान उनका गनमैन साइड में मूकदर्शक बनकर खड़ा रहा और उसने गोरा को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया. इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई. तत्काल लोग लहुलुहान हालत में गोरा को सिविल अस्पताल में लाए, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल और इसके बाद अस्पताल पहुंची. घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए जांच में जुट गई.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This