मध्य प्रदेश: इटारसी में हादसा, रेलिंग तोड़ नहर में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Itarsi Car Accident: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में शुक्रवार की देर रात बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई. यह दुर्घटना इटारसी में हुआ. तेज रफ्तार एक कार रेलिंग तोड़ते हुए पथारौटा नहर में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

टाउन इंस्पेक्टर संजीव सिंह ने बताया

इस संबंध में टाउन इंस्पेक्टर संजीव सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात इटारसी में पुराने भोपाल-बैतूल नेशनल हाईवे पर पथरोटा नहर पुल के पास एक बेकाबू कार नहर में गिर गई. उन्होंने बताया, “हमें रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक कार पथरोटा नहर में गिर गई है. SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और तीन शव बरामद किए गए हैं. आगे की जांच जारी है.”

SDRF प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया

SDRF प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि बचाव अभियान में लगभग 1-1.5 घंटे लगे, क्योंकि कार नहर में काफी गहराई तक डूब गई थी. उन्होंने बताया कि गाड़ी में मिले एक पहचान पत्र पर लकी पटेल नाम लिखा है. इसके अलावा, उन्होंने घटना के संभावित कारणों के रूप में स्टीयरिंग फेलियर या नशे में ड्राइविंग का नाम लिया.

अमृता दीक्षित ने बताया कि हमें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि पथरोटा में एक कार नहर में गिर गई है. मौके पर पहुंचने पर हमने देखा कि कार पूरी तरह डूब गई थी, फिर भी उसकी लाइटें दिख रही थीं. हमने ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला और उसमें से तीन शव बरामद किए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

ट्रंप बोले-ओबामा दंपति से नहीं मांगूंगा माफी! नस्लवादी अपमान के वीडियो पर भड़के सांसदों को दिया जवाब

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को जंगल में...

More Articles Like This

Exit mobile version