महाराष्ट्र में हादसाः ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद बचाने पहुंचे लोग, दूसरी बस ने रौंदा, 6 की मौत, 26 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai-Agra Highway Accident: महाराष्ट्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा आज सुबह मुंबई-आगरा राजमार्ग पर धुले के पास ललिंग घाट में हुआ. इस हादसे में जहां छह लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, धुले के पास ललिंग घाट में सबसे पहले एक डंपर और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना के बाद जब टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग घायलों को बचाने का प्रयास कर रहे, इसी दौरान मध्य प्रदेश से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैवल बस ने नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई.

यह दूसरी टक्कर इतनी भीषण थी कि बचाव कार्य में मदद कर रहे एक टोल कर्मचारी की भी जान चली गई. इस घटना में टोल कर्मचारी सहित कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य लोग घायल हो गए हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा. तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे के कारण राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

यमन के पास यॉट पर गोलीबारी का मामला: सभी 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित

Yemen Yacht Firing: बीते 22 अक्तूबर को यमन के समुद्री क्षेत्र में गोलीबारी का निशाना बनी एक यॉट पर...

More Articles Like This

Exit mobile version