महाराष्ट्र: ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की मौत, नवविवाहित दंपती घायल, शादी के बाद दर्शन करने जा रहा था परिवार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर से दुखद खबर सामने आई है. यहां तुलजापुर में देवदर्शन के लिए निकले नवविवाहित दंपती की कार हादसे का शिकार हो गई. इस हादसें जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं नवविवाहित दंपती गंभीर रूप से घायल हैं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

शादी के बाद तुलजापुर में देवदर्शन करने जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को अनिकेत (25 वर्ष) और मेघना (22 वर्ष) का विवाह हुआ था. दोनों को लेकर परिवार के लोग तुलजापुर में देवदर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रविवार की देर रात बार्शी तहसील के पांगरी गांव के पास जांभळबेट पुल पर कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में यह दर्दनाक घटना घटी है. टक्कर इतनी तेज थी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवविवाहित दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत और ये हुए घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायस दंपती को अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में कार में गौतम भगवान कांबले (65 वर्ष), जया गौतम कांबले (60), संजय तुकाराम वाघमारे (50), सारिका संजय वाघमारे (45 वर्ष) और एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अनिकेत और मेघना भी गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला दर्ज कर पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version